फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIADMK General Council Meeting: अन्नाद्रमुक की बैठक में पनीरसेल्वम पर फेंकी गईं बोतलें, एकल नेतृत्व की मांग पर अड़े सदस्य

Thu, 23 Jun 2022 03:31 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, चेन्नई

सार

अन्नाद्रमुक महापरिषद की बैठक में गुरुवार को यहां सभी 23 प्रस्तावित प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया और मांग की गई कि पार्टी एकल नेतृत्व प्रणाली के आधार पर चले।  
विज्ञापन
अन्नाद्रमुक की बैठक - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अन्नाद्रमुक महापरिषद की बैठक में गुरुवार को यहां सभी 23 प्रस्तावित प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया और मांग की गई कि पार्टी एकल नेतृत्व प्रणाली के आधार पर चले। बैठक शुरू होते ही पहले से तय प्रस्तावों को पारित करने की प्रक्रिया शुरू हुई। इनमें से पहला प्रस्ताव संयोजक ओ. पन्नीरसेल्वम ने जबकि दूसरा पलानीस्वामी ने पेश किया। पलानीस्वामी ने संक्षिप्त संबोधन में पन्नीरसेल्वम को अपना भाई बताया।  

विज्ञापन


 सभी सदस्यों ने सभी 23 प्रस्तावित प्रस्तावों को खारिज कर दिया 
हाल में राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए वरिष्ठ नेता सी.वी. षणमुगम ने घोषणा की कि सामान्य परिषद सभी प्रस्तावों को खारिज करती है। उप सचिव के. पी. मुनुसामी ने कहा कि सामान्य परिषद के सभी सदस्यों ने सभी 23 प्रस्तावित प्रस्तावों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


पनीरसेल्वम पर बोतलें फेंकी गईं
AIADMK के समन्वयक और पूर्व डिप्टी सीएम ओ पनीरसेल्वम पर आज पार्टी की आम परिषद की बैठक में बोतलें फेंकी गईं।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें