फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबंधों में दरार : भाजपा नेतृत्व से अन्नाद्रमुक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, मतभेदों पर हुई चर्चा; यहां पढ़ें

Sat, 23 Sep 2023 09:54 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अन्नाद्रमुक के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पार्टियों के बीच उत्पन्न हुए मतभेद पर भी खुलकर बातचीत हुई। अन्नाद्रमुक के नेताओं ने कहा, बैठक सहज और सौहार्दपूर्ण रही।
 
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक दलों से जुड़ी खबरों का बाजार गरम होने लगा है। उदाहरण के तौर पर देखें तो तमिलनाडु क्षेत्रीय पार्टी अन्नाद्रमुक की भाजपा से तकरार की बात समाने आने लगी है। लेकिन तमाम अटकलों के बीच अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और तमिलनाडु के प्रभारी पीयूष गोयल से मुलाकात की।
विज्ञापन


भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने हालांकि ज्यादा शब्दों में नहीं कहा है कि वह पार्टी के विकास के लिए अन्नामलाई की आक्रामक राजनीति का समर्थन करता है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एम चक्रवर्ती ने कहा, हमारे नेतृत्व को अन्नामलाई को स्थानांतरित करने का विचार पसंद नहीं है क्योंकि वह पार्टी को पुनर्जीवित कर रहे हैं। उन्होंने केवल राज्य में सनातन धर्म विवाद के दौरान अन्नादुरई की ओर इशारा करते हुए एक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नाद्रमुक के एक वरिष्ठ नेता ने जोर देकर कहा, बैठक सहज और सौहार्दपूर्ण रही है। मतभेदों को दूर करने के लिए भाजपा नेतृत्व के साथ मुद्दों पर बात हुई।

इस बीच, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा, गठबंधन पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

गौरतलब है कि भाजपा नेताओं के साथ यह बैठक अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री डी जयकुमार द्वारा भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के कुछ दिनों बाद हुई।

पार्टी सांसद सी वी षणमुगम और पूर्व राज्य मंत्री एसपी वेलुमणि, पी थंगमणि और नाथम आर विश्वनाथन प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें