फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नाद्रमुक का दावा, भाजपा के साथ गठबंधन को तोड़ने की हो रहीं कोशिशें

Thu, 06 Jun 2019 03:54 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-के पलानीस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी अन्नाद्रमुक ने गुरुवार को दावा किया कि भाजपा के साथ उसके गठबंधन को तोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। लेकिन दोनों पार्टियों के बीच केवल दोस्ती नहीं बल्कि विचारधारा के स्तर पर भी निकटता है।

विज्ञापन


पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘नमाथु अम्मा’ में कहा है कि अन्नाद्रमुक और भाजपा का गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था और वह दोस्ती का विस्तार था लेकिन वास्तव में दोनों पार्टियां देशभक्ति और ईश्वर की पूजा जैसे प्राथमिक मुद्दों पर एक स्वर में बात करती हैं। यह लेख इन रिपोर्टों के बाद आया है जिसमें कहा जा रहा था कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करने के बाद गठबंधन में शामिल दोनों पार्टियां में मतभेद हैं।

पार्टी ने यह भी दावा किया कि केंद्र के त्रिभाषी फार्मूला को ले कर गलत सूचना फैलाई जा रही है। यह इशारा राज्य में विपक्षी दलों के लिए था जो हिंदी को लागू करने के खिलाफ हैं। लेख में कहा गया है कि अन्नाद्रमुक का निशान दो पत्तियां और भाजपा का निशान कमल का फूल है और फूल एवं पत्ती के मध्य विपक्षी दल मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें