फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुलिस के कार्य को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए किया जाएगा एआई का उपयोग', बोले देवेंद्र फडणवीस

Fri, 21 Jun 2024 03:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता के कारण चल रहे पुलिस भर्ती अभियान में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आर्टिफिशियल इंटलीजेंस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि राज्य में यातायात प्रबंधन के मुद्दों के समाधान और अधिक प्रभावी व कुशल पुलिसिंग के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग किया जाएगा। राज्य गृह मंत्रालय की एक बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। 
विज्ञापन


फडणवीस ने कहा, "आईआईएम नागपुर ने महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से अधिक प्रभावी व कुशल पुलिसिंग के लिए एआई के इस्तेमाल को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की।" उन्होंने आगे कहा, "एक सरकारी कंपनी बनाया जाएगा। परियोजना जल्द ही शुरू होगी। अपराधियों और अपराध की प्रकृति का विश्लेषण किया जाएगा। इससे साइबर अपराध पर डेटा विश्लेषण भी किया जा सकेगा। यातायात प्रबंधन के मुद्दों का हल निकाला जा सकता है। अलग-अलग इकाइयों के लिए मॉड्यूल तैयार किया जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा कि अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता के कारण चल रहे पुलिस भर्ती अभियान में देरी हो सकती है। जहां बारिश हो रही है, वहां आउटडोर फिजिकल टेस्ट के लिए अगली तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जहां बारिश नहीं हो रही है, वहां टेस्ट जारी है।
विज्ञापन


आरक्षण को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा कि सरकार का मानना है कि समाज में तनाव नहीं होना चाहिए। हम मराठा बनाम ओबीसी नहीं चाहिए। दोनों में से किसी के भी हित को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें