फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad plane crash: विमान को गति नहीं मिली या दोनों इंजन हुए थे फेल? कब मिलेंगे इन सवालों के जवाब; जानें

Tue, 17 Jun 2025 06:17 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद/नई दिल्ली
विज्ञापन
अहमदाबाद में विमान हादसा - फोटो : PTI
विज्ञापन
अहमदाबाद में 12 को हुए विमान हादसे की जांच शुरू हो गई है। यह विमान उड़ान भरने के कुछ सेकेंड बाद ही नीचे आकर इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि क्या विमान को ऊंचाई तक जाने के लिए जरूरी रफ्तार नहीं मिली या उसके दोनों इंजन फेल हो गए थे। दुर्घटना की जांच करने वाले जांचकर्ताओं को भी इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने हैं। इस काम में महीनों लग सकते हैं, लेकिन दुर्घटना के वीडियो और साक्ष्यों से कुछ ऐसे सुराग मिले हैं जो एअर इंडिया के विमान के हादसे का शिकार होने का संकेत देते हैं। विमानन सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार, यहां कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब जांचकर्ताओं को आने वाले दिनों में मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


 

अहमदाबाद में विमान हादसा। - फोटो : पीटीआई
सबसे पहला सवाल यह है कि क्या विमान के विंग फ्लैप और स्लैट्स पूरी तरह से खुल गए थे। विशेषज्ञों का कहना है कि दुर्घटना से पहले का विमान का जो वीडियो सामने आया है उससे ऐसा लग रहा है कि विमान ने सामान्य उड़ान भरी है। लेकिन कुछ ही सेकेंड में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर नीचे उतरने लगता है। वीडियो के बाद विशेषज्ञ कहते हैं कि बुनियादी तौर पर ऐसा लगता है कि विमान उड़ान की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहा।  




 

अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI
फ्लैप्स और स्लैट्स के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं
विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या विमान के फ्लैप्स और स्लैट्स को ठीक से बढ़ाया गया था। अगर ऐसा नहीं हुआ था, तो जांचकर्ता यह जानना चाहेंगे कि ऐसा क्यों हुआ। क्या पायलटों ने इन्हें नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया या वह ऐसा करने में असफल रहे? क्या कोई तकनीकी खराबी थी जिसके कारण पायलट उन भागों को विस्तारित नहीं कर पाए? विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि अगर स्लैट्स और फ्लैप्स को बढ़ा भी दिया गयो तो यह पता करना मुश्किल होगा कि उनका उचित तरीके से विस्तार हुआ था या नहीं।

अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : पीटीआई
विंग स्लैट्स और फ्लैप्स की सेटिंग पर सवाल
अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के दुर्घटना जांचकर्ता रह चुके जेफ गुजेटी कहते हैं कि कोई भी विमान जब उड़ान भरता है तो उसके पंख के पीछे के प्लैप और सामने के स्लैट्स को आमतौर पर बढ़ाया जाता है ताकि विमान की गति बढ़ने पर अधिक लिफ्ट बनाने के लिए ज्यादा सतह क्षेत्र मिल सके। जैसा कि एअर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इससे उसके विंग स्लैट्स और फ्लैप्स की सेटिंग के बारे में सवाल उठता है, जो ईंधन से पूरी तरह भरे एक बड़े जेट में उड़ान भरने के लिए महत्वपूर्ण है।
 
विज्ञापन

अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : पीटीआई
एयर लाइन पायलट एसोसिएशन के पूर्व जांचकर्ता और ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में विमानन सुरक्षा के सहायक प्रोफेसर शॉन प्रुचनिकी ने कहा कि विमानों को केवल एक इंजन के साथ उड़ान भरने के लिए डिजाइन किया जाता है। पायलटों को भी एक इंजन के सहारे विमान को उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्हें लगता है कि 787 ड्रीमलाइनर के शायद दोनों इंजन खराब हो गए होंगे। अगर ऐसा हुआ होगा तो यह सबसे खराब होगा। उड़ान भरने के तुरंत बाद, जबकि विमान कुछ फीट की ऊंचाई पर हो, दोनों इंजन के खराब होने पर पायलट के पास आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त समय नहीं था। विमान को ऊपर उठने के लिए थ्रस्ट की जरूरत होती है जो इंजन प्रदान करते हैं। ऐसे में जांचकर्ता यह जानना चाहेंगे कि क्या किसी कारण से इंजन पर्याप्त थ्रस्ट देने में विफल रहे। इंजन के खराब होने पर कभी-कभी कुछ संकेत मिलते हैं- जैसे धुआं, आग, फ्लैश। लेकिन नीचे उतरते विमान के धुंधले वीडियो में इस हादसे के मामले में इनमें से कोई भी स्पष्ट रूप से नजर नहीं आता है। एक वीडियो में विमान के उड़ान भरने के कुछ समय बाद धूल उड़ती दिखाई देती है, लेकिन विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसा इंजन के कारण हो सकता है या फिर पंखों के सिरे के हवा में गड़बड़ी के कारण हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें