फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Tragedy: डीएनए जांच से अब तक 19 मृतकों की पहचान; अहमदाबाद हादसे में हताहतों की संख्या 270 तक पहुंची

Sat, 14 Jun 2025 07:06 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान के लिए डीएनए जांच की जा रही है। सरकारी डॉक्टरों ने बताया कि अब तक 11 लोगों की डीएनए जांच से पहचान हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक डीएनए जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को उनके सगे-संबंधियों को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
अहमदाबाद विमान हादसा। (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात से लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान AI-171 दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 241 यात्रियों की मौत हो गई। अहमदाबाद एयरपोर्ट के करीब मेघाणीनगर इलाके में हुए इस हादसे में हॉस्टल पर विमान गिरने के बाद वहां मौजूद कई और भी लोग हताहत हुए। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 270 तक पहुंच गया है। अधिकांश शव जल चुके हैं ऐसे में मृतकों की शिनाख्त में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है। अब तक 19 लोगों की डीएनए जांच से पहचान हो चुकी है। सरकारी डॉक्टरों ने शनिवार को मृतकों के डीएनए परिजनों से मिलान कराए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन


डीएनए जांच के अलावा मानसिक आघात से निपटने के लिए काउंसलिंग
सिविल अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि अब तक 19 मृतकों के डीएनए नमूने मेल खा चुके हैं। मृतकों में से एक का पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज दो और शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डीएनए जांच एक धीमी प्रक्रिया है और इसे सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवारों को मानसिक आघात से निपटने के लिए काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही। 

डीएनए नमूनों से की जा रही मृतकों की पहचान
अधिकारियों ने बताया कि डीएनए नमूनों का मिलान करके मृतकों की पहचान की जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को उनके सगे-संबंधियों को सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विस (एएफईएस) ने मेघाणीनगर इलाके में दुर्घटना स्थल से पिछले 24 घंटों में कुछ शरीर के अंगों के साथ एक शव भी बरामद किया है। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Air India Tragedy: हादसे के बाद सरकार का आदेश, भारतीय बेड़े में बोइंग 787 सीरीज के विमानों की गहन जांच होगी

शनिवार सुबह घटना स्थल से मिला एक शव
अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर फोरेंसिक और विमानन विशेषज्ञों की जांच में अग्निशमन कर्मी मदद कर रहे हैं। उन्हें शुक्रवार को कैंटीन के मलबे से कुछ शरीर के अंग मिले, जबकि शनिवार सुबह एक शव मिला है।

टेल फिन को नीचे उतारने के लिए क्रेन की ली जाएगी मदद
खड़िया ने आगे बताया कि विमान का टेल फिन कैंटीन की क्षतिग्रस्त इमारत के ऊपर अटका है, जिसे नीचे लाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा, 'एअर इंडिया के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद हम टेल फिन को इमारत से नीचे लाने का काम शुरू करेंगे।'

एअर इंडिया हताहतों को तत्काल 25 लाख रुपये देगा
एअर इंडिया ने कहा कि वह मृतक के परिजनों और घायलों को एक करोड़ रुपये के मुआवजे के अलावा 25 लाख रुपये का अंतरिम भुगतान करेगी।

टाटा संस ने एक करोड़ के मुआवजे का किया एलान
इस भीषण हादसे पर टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन शोक जताते हुए कहा- एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं। टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देगा। हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले। इसके अतिरिक्त, हम बीजे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे। हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mangaluru Plane Crash: मंगलूरू विमान हादसे में बचे लोगों ने याद किए भयावह मंजर, साझा किया 15 साल पुराना दर्द

अहमदाबाद विमान हादसे में 270 लोगों की मौत
एअर इंडिया विमान हादसे में अब तक कुल 270 लोगों की मौत हो चुकी है। इस विमान में सवार 230 यात्रियों में 217 वयस्क, 11 बच्चे और दो बच्चे शामिल थे। जिसमें 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे। 241 लोगों के साथ-साथ विमान के 12 क्रू मेंबर की भी इस हादसे में मौत हो गई है। सिर्फ एक शख्स चमत्कारिक रूप पर बच गया है। वहीं घटनास्थल पर मेडिकल छात्रावास और आस-पास मौजूद 29 अन्य लोगों की भी मौत हुई है और कई अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें