फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo: अहमदाबाद से नवी मुंबई जा रहा विमान सूरत में उतारा गया, इंडिगो की फ्लाइट में बिगड़ी थी बच्चे की तबीयत

Mon, 29 Jun 2026 11:56 PM IST
Pavan पीटीआई, सूरत

सार

अहमदाबाद से नवी मुंबई जा रही इंडिगो की उड़ान को सोमवार शाम मेडिकल इमरजेंसी के कारण सूरत डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान तीन साल का एक बच्चा बेहोश हो गया, जिसके बाद उड़ान को डायवर्ट किया गया। सूरत एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को निजी अस्पताल भेजा। इसके बाद में उड़ान अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
मेडिकल इमरजेंसी के चलते इंडिगो की फ्लाइट सूरत डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद से नवी मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को सोमवार शाम बीच रास्ते में आपात स्थिति के कारण सूरत डायवर्ट करना पड़ा। विमान में सवार एक तीन साल के बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट के अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही बच्चे की हालत खराब होने लगी। स्थिति गंभीर होते देख पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी और विमान को सूरत की ओर मोड़ दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कर्नाटक में SIR शुरू: सीएम DK शिवकुमार की अपील- प्रक्रिया में हिस्सा लें, वरना छिन सकता है वोट का अधिकार
विज्ञापन


मेडिकल इमरजेंसी के लिए एयरपोर्ट की गई थी तैयारी
सूरत एयरपोर्ट पर पहले से ही इमरजेंसी इंतजाम कर लिए गए थे। एयरपोर्ट की मेडिकल टीम, सीआईएसएफ के जवान और इंडिगो का ग्राउंड स्टाफ मौके पर तैनात रहा। जैसे ही विमान उतरा, मेडिकल टीम तुरंत विमान में पहुंची और बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद बच्चे को एंबुलेंस के जरिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, मेडिकल इमरजेंसी को संभालने के बाद सभी जरूरी तकनीकी और ऑपरेशनल प्रक्रियाएं पूरी की गईं। इसके बाद फ्लाइट को फिर से नवी मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें