गुजरात में अहमदाबाद शहर के खोखरा इलाके में एक अपार्टमेंट परिसर में भीषण आग लग गई। वहीं इस घटना की सूचना के मिलते ही अग्निशमन विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर आग लगी थी, जहां फंसे 18 लोगों को बचाया गया, जिनमें दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं, और आग पर भी काबू पा लिया गया है। घटना 3.30 मिनट पर शुरू हुई और 6 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
VIDEO | Severe fire breaks out at an apartment complex in Ahmedabad's Khokhra. 18 people have been rescued. More details awaited.
विज्ञापन
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/dv5TRARJn4) pic.twitter.com/Kk2BPLN2lX
अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के उप अग्निशमन अधिकारी रमेशपुरी गोस्वामी ने बताया कि आग की शुरुआत भूतल से शीर्ष तक जाने वाली तारों की नली में हुई। धुआं और तापमान बढ़ने से कुछ लोग घबरा गए, जिससे सीढ़ियों से उतरना मुश्किल हो गया। विभाग ने तत्परता से कार्यवाही करके सभी को सुरक्षित निकाला।विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने हिंसा प्रभावित मोथाबाड़ी क्षेत्र का किया दौरा, TMC पर लगाए गंभीर आरोपविज्ञापन
इलेक्ट्रिक कुकर में आग लगी, उठा धुआं का फैला गुबार
बता दें कि, आग लगने की घटना के दौरा स्थानीय लोगों ने अपार्टमेंट में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, चौथी मंजिल पर एक कमरे में इलेक्ट्रिक कुकर में शॉर्ट-सर्किट के बाद आग लगी, जिससे चारों ओर धुआं फैल गया था।
यह भी पढ़ें - बंगाल में अभया जैसा मामला: नाबालिग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली नुकीली चीज
सूरत के वेसु इलाके में लगी थी आग
वहीं इससे पहले सूरत के वेसु इलाके में इमारत में आग लगने की घटना सामने आई थी। इमारत में लगी आग के भीषण रूप ले लेने के कारण कई लोग इमारत की छत पर फंस गए थे। वहीं इस घटना की जानकारी पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने छत पर फंसे सभी 18 लोगों को बचाया। मामले में सूरत के मेयर दक्षेश मवानी ने बताया कि आग सुबह करीब 8 बजे शहर के वेसु इलाके में स्थित बहुमंजिला हैप्पी एक्सेलेंसिया इमारत की सातवीं मंजिल पर लगी और जल्द ही इसने दो और ऊपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक लगी आग से भगदड़ मच गई थी।