फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad: टला बड़ा हादसा, आमने-सामने आए एअर इंडिया व इंडिगो के विमान; इस एयरलाइंस ने मानी अपनी गलती

Thu, 25 Jun 2026 03:29 AM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एक संभावित विमानन दुर्घटना उस समय टल गई, जब टैक्सीवे पर एक विमान गलत दिशा में मुड़कर दूसरे विमान के मार्ग में पहुंच गया। दोनों विमानों के बीच टक्कर होने के हालात बन गए थे। हालांकि, उन्हें समय रहते सुरक्षित दूरी पर रोक दिया गया, जिससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। संबंधित एयरलाइनों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित रही।
विज्ञापन
अहमदाबाद हवाई अड्डे पर टकराने वाले थे दो विमान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर बुधवार शाम को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, एअर इंडिया का एक विमान टैक्सीवे पर गलत मोड़ लेने के बाद इंडिगो के एक विमान के सामने आ गया। सूत्रों के अनुसार, दोनों विमान एक ही टैक्सीवे पर आमने-सामने की स्थिति में पहुंच गए थे। इंडिगो ने कहा कि दोनों विमानों को सुरक्षित दूरी पर रोक लिया गया था और यात्रियों या चालक दल की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान लैंडिंग के बाद पार्किंग बे की ओर जा रहा एअर इंडिया का विमान टैक्सी करते समय गलत दिशा में मुड़ गया। दोनों विमानों के बीच उस समय करीब 200 मीटर की दूरी थी।

एअर इंडिया ने मानी गलती

विज्ञापन

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, "हम उस घटना से अवगत हैं जिसमें 24 जून को मुंबई से अहमदाबाद संचालित हमारी उड़ान एआई-2493 लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय अनजाने में गलत मोड़ ले बैठी।" एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा। बाद में विमान को टो करके वापस पार्किंग बे तक ले जाया गया।

बयान में कहा गया, "मामले की जानकारी नियामक अधिकारियों को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।" सूत्रों के अनुसार, दोनों विमान नैरो-बॉडी ए320 श्रेणी के थे। इंडिगो ने कहा कि अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली उसकी उड़ान 6ई-5160 के प्रस्थान में थोड़ी देरी हुई, क्योंकि दूसरी एयरलाइन का एक विमान गलती से गलत दिशा में मुड़कर उसके विमान के रास्ते में आ गया था।

इंडिगो ने क्या कहा?
एयरलाइन ने कहा, "दोनों विमान सुरक्षित दूरी पर रुक गए थे। इसके बाद दूसरे विमान को वहां से हटाया गया और हमारी उड़ान ने सुरक्षित रूप से उड़ान भरी तथा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की।" इंडिगो के अनुसार, घटना की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दे दी गई थी। दोनों विमानों में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें