फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद विमान हादसा: तीसरे दिन भी मलबा हटाने का काम जारी, एएआईबी और एनटीएसबी तेजी से कर रहे हैं जांच

Tue, 24 Jun 2025 04:42 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके में 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे के मलबे को हटाने का काम तीसरे दिन भी जारी है। भारी बारिश के चलते काम में रुकावट आई, लेकिन मलबा ट्रकों के जरिए एयरपोर्ट परिसर स्थित जीयूजेएसएआईएल भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। यह मलबा अब एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की निगरानी में रहेगा, जो हादसे की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
अमहदाबाद विमान हादसा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके में मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर 12 जून को हुए एअर इंडिया के विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हादसे में पीड़ित लोगों के परिजन अभी भी उस भयावह दिन को नहीं भुला पा रहे हैं। हालांकि दूसरी ओर दुर्घटनाग्रस्त एअर इंडिया के विमान का मलबा तीसरे दिन भी घटनास्थल से हटाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश के चलते मलबा हटाने के काम में देरी हुई है, लेकिन यह काम जल्द पूरा हो जाएगा।

बता दें कि गुजरात पुलिस ने रविवार से विमान का मलबा ट्रकों के जरिए मेघाणीनगर से एयरपोर्ट परिसर स्थित गुजरात स्टेट एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड (जीयूजेएसएआईएल) की इमारत में शिफ्ट करना शुरू किया। विमान की पूंछ (टेल फिन), जो हॉस्टल में फंसी हुई थी, को पहले ही ट्रक से हटाया जा चुका है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Air India: एअर इंडिया ने फिर शुरू की पश्चिम एशिया-यूरोप की उड़ानें, ट्रंप के संघर्षविराम के एलान का दिखा असर

एएआईबी की कस्टडी में रहेगा मलबा
मामले में संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मलबा एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की कस्टडी में रहेगा, जो दुर्घटना की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर इस हादसे की अंतरराष्ट्रीय जांच अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) भी कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- DGCA: एअर इंडिया के गुरुग्राम बेस पर डीजीसीए ने शुरू किया ऑडिट, FDTL उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस भी भेजा

एअर इंडिया विमान हादसा, एक नजर

विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही हादसे का शिकार हो गया था। विमान में कुल 242 यात्री और चालक दल के सदस्य थे। हादसे में एक यात्री को छोड़कर बाकी सभी लोग मारे गए थे। एअर इंडिया विमान एआई-171 अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही एक हॉस्टल की इमारत पर क्रैश हो गया था। जिससे हॉस्टल में मौजूद अन्य 29 लोग मारे गए थे। इस तरह एअर इंडिया विमान हादसे में कुल 270 लोगों की जान गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें