फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में शेरों की मौत पर अहमद पटेल ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

Sat, 06 Oct 2018 01:45 PM IST
भाषा,अमर उजाला
विज्ञापन
अहमद पटेल
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान में बड़ी संख्या में शेरों की मौत पर चिंता प्रकट करते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और कहा कि इनके संरक्षण के लिए 1000 करोड़ रुपये का कोष बनाया जाना चाहिए। गुजरात से ताल्लुक रखने वाले पटेल ने यह भी कहा कि गिर उद्यान के शेरों के लिए भी ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की तर्ज पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम शुरू किया जाए।

विज्ञापन


कांग्रेस के कोषाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है, ‘‘पिछले तीन सप्ताह में गिर राष्ट्रीय उद्यान में 23 से अधिक शेरों की मौत हो चुकी है और 2016 से अब तक 180 से ज्यादा शेर मरे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गिर शेर गुजरात का गौरव हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि बड़े पैमाने पर मौतों का कारण लापरवाही है। उनकी मौत के कारण कोई रातोंरात पैदा नहीं हुए, बल्कि यह राज्य सरकार के लंबे समय से चले जा आ रहे कुप्रबंधन एवं खराब देखभाल का परिणाम हैं।’

’ पटेल ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार इन शेरों के संरक्षण के लिए 1000 करोड़ रुपये का कोष बना सकती है और प्रोजेक्ट टाइगर की तर्ज पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम शुरू कर सकती है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के तौर पर आपने (मोदी) इसी तरह के सुझाव दिए थे। ऐसे में मुझे पूरा विश्वास है कि आप मेरे प्रस्ताव से सहमत होंगे।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें