फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का वो छक्का और वो करिश्मा

Sun, 28 Aug 2016 06:54 PM IST
प्रदीप कुमार/ बीबीसी संवाददाता
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
24 साल के केएल राहुल भारतीय क्रिकेट के नए सुपरस्टार बनकर उभरे हैं। अमरीका के लॉडरहिल क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय टीम वेस्टइंडीज से पहला टी-20 मुकाबला महज एक रन से हार गई लेकिन इस रोमांचक मुकाबले ने दिखाया कि केएल राहुल आने वाले दिनों में हर चुनौती के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने महज 51 गेंदों पर 12 चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 110 रन ठोके। इस पारी की सबसे खास बात ये रही कि राहुल ने अपने खास अंदाज में शतक पूरा किया। उन्होंने आंद्रे रसेल की गेंद पर जोरदार छक्का लगाकर ये शतक बनाया।

केएल राहुल यह रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

- फोटो : BBC
छक्के के जरिए शतक बनाने का केएल राहुल से ऐसा नाता बन गया है कि वे उस मुकाम तक पहुंच गए हैं जो अब तक वर्ल्ड क्रिकेट में कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया है। ना तो तूफानी क्रिस गेल, ना शाहिद आफरीदी और ना ही विराट कोहली।

दरअसल वे इससे पहले छक्के की मदद से टेस्ट और वनडे में अपना शतक जमा चुके हैं। यानी तीनों फॉर्मेट में छक्के की मदद से शतक पूरा करने वाले वे दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने वाले महज तीसरे भारतीय क्रिकेटर

- फोटो : BBC
इस शतक के साथ ही राहुल ने टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट यानी तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने वाले महज तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले ये करिश्मा केवल रोहित शर्मा और सुरेश रैना ही दिखा पाए हैं।

साल 2014 में लोकेश राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, तब उनकी तकनीक को टेस्ट क्रिकेट के उपयुक्त बताया गया था। उन्होंने अपने करियर के दूसरे ही टेस्ट में शतक ठोक दिया।

लेकिन बीते दो साल के दौरान वनडे और टी-20 क्रिकेट में मिले मौके पर उन्होंने दिखाया कि वे हर फॉर्मेट के लिए उपयुक्त हैं। टी-20 में उनकी शतकीय पारी के बाद कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि केएल राहुल कंप्लीट क्रिकेटर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें