फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में जल्द ही आरोप पत्र दाखिल करेगी सीबीआई

Wed, 13 Nov 2019 01:46 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड - फोटो : ANI
विज्ञापन

सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट से 3,600 करोड़ रुपए के अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा। क्योंकि सीबीआई आने वाले दिनों में मामले को लेकर आरोप पत्र दाखिल करने जा रही है।

विज्ञापन


आरोपी ने पिछले महीने इस मामले में जमानत मांगने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसमें कहा गया कि उसके खिलाफ सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने या गवाहों को प्रभावित करने के आरोप नहीं थे। साथ ही जांच एजेंसियां निर्धारित समय के भीतर जांच पूरी करने में विफल रहीं।

अदालत ने इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई को जवाब दाखिल करने को कहा था। 

सीबीआई और ईडी की तरफ से अदालत में पेश हुए- वकील डी पी सिंह ने अदालत से समय मांगते हुए कहा कि जल्द ही इस मामले में एक आरोप पत्र दायर किया जाएगा, जिसमें कई लोक सेवकों के नाम उजागर किए जाएंगे। वहीं, न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने मामले की आगे की सुनवाई 29 नवंबर को तय की है।
विज्ञापन


आरोपी ने अपनी याचिका में कहा था कि सीबीआई और ईडी दोनों द्वारा लंबे समय तक हिरासत में रखने के बाद भी उनके द्वारा कोई अंतिम रिपोर्ट दायर नहीं की गई है। मिशेल ने जोर देकर कहा कि वह जनवरी से न्यायिक हिरासत में है और संविधान के तहत उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन हो रहा है।

गौरतलब है कि मिशेल को पिछले साल दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था और वर्तमान में वह हेलिकॉप्टर सौदे में कथित अनियमितताओं के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। जबकि सीबीआई सौदे में एक बिचौलिए के रूप में उनकी कथित भूमिका की जांच कर रही है, वहीं ईडी उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें