फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड केस: दिल्ली कोर्ट ने शिवानी सक्सेना की 3 दिन ईडी कस्टडी बढ़ाई

Wed, 26 Jul 2017 09:25 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला - फोटो : PTI
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड केस में आरोपी दुबई आधारित मैट्रिक्स होल्डिंग्स की निदेशक शिवानी सक्सेना की पटियाला हाउस कोर्ट ने 3 दिन की ईडी की कस्टडी बढ़ा दी है। इसके पहले कोर्ट ने उन्हे 5 दिनों की रिमांड पर भेजा था। बताते चलें कि शिवानी सक्सेना 3600 करोड़ रूपये वाले वीवीआईपी चोपर घोटाले में आरोपी हैं।
विज्ञापन
AgustaWestland case: Patiala House Court extends ED custody of Shivani Saxena, woman director of Dubai-based firms, for 3 days. — ANI (@ANI_news) July 26, 2017

मालूम हो कि निदेशक शिवानी सक्सेना 17 जुलाई को ईडी ने गिरफ्तार किया था। हालांकि अगस्ता वेस्टलैंड केस की जांच सीबीआई पहले से ही कर रही है। गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला तब सुर्खियों में आया था जब इटली के एयरोस्पेस और डिफेंस निर्माण से जुड़ी कंपनी फिनमेक्कनिका के पूर्व मुखिया ओरसी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ओरसी पर भारत सरकार से वीवीआईपी हैलीकॉप्टरों का सौदा हासिल करने के लिए कथित तौर पर 362 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप लगा।
विज्ञापन


इसमें कई भारतीय राजनेताओं एवं सैन्य अधिकारियों पर आगस्तावेस्टलैण्ड से मोटी घूस लेने का आरोप है।दरअसल, मार्च, 2012 में भारत सरकार ने 12 अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टरों के ऑर्डर दिए। यह डील करीब 3600 करोड़ रुपये में तय हुई। घोटाले में पूर्व एयरचीफ एसपी त्यागी सहित 13 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें