फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agriculture Ministry: केंद्र ने FIAT बनाने का एलान किया, फसल नुकसान का आकलन और दावा निपटान में करेगा मदद

Thu, 02 Jan 2025 04:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कृषि मंत्रालय ने कहा कि एफआईएटी फसल क्षति के तेजी से आकलन, दावा निपटान और कम विवादों के लिए तकनीक के इस्तेमाल में मदद करेगा। यह आसान पंजीकरण और अधिक कवरेज के लिए डिजिटल तकनीकों का उपयोग करने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फसल बीमा योजनाओं के कार्यान्वयन में प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने नवाचार और तकनीक के लिए 824.77 करोड़ रुपये का अलग कोष (एफआईएटी) बनाने का एलान किया है। यह फसल क्षति के तेजी से आकलन, दावा निपटान और कम विवादों के लिए तकनीक के इस्तेमाल में मदद करेगा। यह आसान पंजीकरण और अधिक कवरेज के लिए डिजिटल तकनीकों का उपयोग करने में भी मदद करेगा।

विज्ञापन


कृषि मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि कोष उपयोग योजना के तहत तकनीकी पहल जैसे यस-टेक, विंड्स आदि के साथ-साथ अनुसंधान और विकास अध्ययनों के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा। तकनीक का उपयोग कर उपज अनुमान प्रणाली (यस-टेक) उपज अनुमान के लिए रिमोट सेंसिंग तकनीक का उपयोग करती है, जिसमें तकनीक-आधारित उपज अनुमानों को न्यूनतम 30 प्रतिशत महत्व दिया जाता है।

ब्लॉक स्तर पर स्थापित किए जा रहे मौसम स्टेशन
मंत्रालय ने बताया कि मौसम सूचना और नेटवर्क डाटा सिस्टम (विंड्स) में ब्लॉक स्तर पर स्वचालित मौसम स्टेशन (एडब्ल्यूएस) और पंचायत स्तर पर स्वचालित वर्षा गेज (एआरजी) स्थापित किए जा रहे हैं। विंड्स के तहत हाइपर-लोकल मौसम डाटा विकसित करने के लिए वर्तमान नेटवर्क घनत्व में पांच गुना वृद्धि की बात है। इस पहल के तहत केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से केवल डाटा किराया लागत का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन


इंडोनेशिया किया जाएगा 10 लाख टन गैर बासमती चावल का निर्यात
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कैबिनेट ने राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) के जरिये इंडोनेशिया को 10 लाख टन गैर बासमती चावल के निर्यात को भी मंजूरी दी है। यह निर्यात एनसीईएल, सहकारिता मंत्रालय और इंडोनेशियाई सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन के तहत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें