फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्धिक संपदा अधिकार पर सहयोग बढ़ाएंगे भारत-अमेरिका, समझौते पर हुए हस्ताक्षर

Thu, 03 Dec 2020 08:45 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

भारत और अमेरिका ने बौद्धिक संपदा अधिकार पर आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए सहमति ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत दोनों देश बौद्धिक संपदा अधिकारों के क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ प्रक्रिया साझा करेंगे और साथ मिलकर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाएंगे।

विज्ञापन


इस संबंध में जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इसके लिए दोनों पक्ष एक द्विपक्षीय योजना तैयार करेंगे जो इस सहमति ज्ञापन पत्र के प्रावधानों को लागू करने का काम करेगी। इस योजना में विस्तृत सहयोग कार्यक्रम और कार्रवाई करने लायक उपाय शामिल होंगे।


उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस साल 19 फरवरी को अमेरिकी पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय (यूएसपीटीओ) और देश के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के बीच इस सहमति ज्ञापन के लिए मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन


बता दें कि यूएसपीटीओ की एक वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में डीपीआईआईटी के सचिव गुरुप्रसाद मोहपात्रा और यूएसपीटीओ के अध्यक्ष और अमेरिकी वाणिज्य एवं बौद्धिक संपदा अधिकार विभाग के अपर सचिव आंद्रेई इंकू के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें