फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Scheme: कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर विवाद, वरुण गांधी बोले- सैनिकों को सिक्योरिटी गार्ड बनाने की सोच उन्हें मुबारक 

Sun, 19 Jun 2022 06:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वरुण गांधी ने रविवार को एक ट्वीट करते हुए कहा है कि भारतीय सेना के जवानों की वीर गाथाओं को व्यक्त करने में समूचा शब्दकोश अपर्याप्त साबित होता है। उनके पराक्रम की वीर गाथाएं पूरी दुनिया में गाई जाती हैं।
विज्ञापन
varun gandhi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान का कड़ा विरोध किया है जिसमें उन्होंने पार्टी दफ्तर के आगे अग्निवीरों को सिक्योरिटी गार्ड रखने में  प्राथमिकता देने की बात कही है। वरुण गांधी ने कहा कि सेना देशभक्ति का एक सशक्त माध्यम होती है। भारतीय सैनिकों की वीर गाथाओं को इतिहास भी अपने में समेट नहीं पाता है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग ऐसे देश भक्तों को सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हुए देखना चाहते हैं। भाजपा नेता के बयान पर विवाद ऐसे समय में हुआ है जब अग्निपथ योजना का पूरे देश में विरोध हो रहा है। 

विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अग्निवीरों को सेना से रिटायरमेंट मिलने के बाद भी रोजगार के अवसरों की कमी नहीं रहेगी। इसी क्रम में उन्होंने आगे कहा कि यदि इस दफ्तर के बाहर उन्हें किसी को सिक्योरिटी गार्ड के रूप में नियुक्त करना है तो वे अग्निवीर जवानों को प्राथमिकता देंगे। वरुण गांधी ने उनके इसी बयान पर निशाना साधा है। 



वरुण गांधी ने रविवार को एक ट्वीट करते हुए कहा है कि भारतीय सेना के जवानों की वीर गाथाओं को व्यक्त करने में समूचा शब्दकोश अपर्याप्त साबित होता है। उनके पराक्रम की वीर गाथाएं पूरी दुनिया में गाई जाती हैं। उस वीर भारतीय सैनिक की सेवाओं को किसी पार्टी के दफ्तर के आगे सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हुए देखने की बात दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सलाह देने वालों को यह सलाह उन्हें ही मुबारक होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें