मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइंड और कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इंब्राहिम की प्रॉपर्टी ब्रिटेन में भी जब्त होगी। इससे पहले दाऊद की संपत्ति संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भी जब्त की जा चुकी है। एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, नरेंद्र मोदी सरकार ने ब्रिटिश सरकार से अंडरवर्ल्ड सरगना की प्रॉपर्टी जब्त करने की अपील की है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भारतीय एजेंसियां इस विषय पर लंबे समय से काम कर रहीं थीं और हाल ही में उन्होंने ब्रिटिश एजेंसियों से इसकी जानकारी साझा की। इस साल जनवरी में खबर थी कि यूएई की सरकार ने दाऊद इब्राहिम की संपत्ति जब्त कर ली, जिसकी कीमत करीब 15,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
भारत सरकार द्वारा खूफिया जानकारी और संपत्ति का ब्यौरा मिलने के बाद संयुक्त अरब अमीरात की सरकार ने डी-कंपनी के सरगना के खिलाफ जांच की और संपत्ति जब्त की। बताया जा रहा है कि यह सूची अमीरात सरकार को पीएम मोदी के यूएई दौरे के समय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल द्वारा दी गई थी।
दाऊद के अलावा माल्या पर भी हुई बात!
विजय माल्या
- फोटो : Getty
भारत द्वारा सौंपे गए दस्तावेजों में दाऊद की कई प्रॉपर्टी का कच्चा-चिट्ठा था। साथ ही इसमें दुबई में दाऊद के भाई द्वारा चलाई जा रही कंपनी 'गोल्डन बॉक्स' का भी जिक्र था। यह कंपनी दाऊद का छोटा भाई अनीस इब्राहिम चलाता है।
दाऊद ने दुनिया के कई बड़े शहरों में प्रॉपर्टी खरीद रखी है। इनमें मॉरोक्को, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, थाईलैंड, सायप्रस, भारत, पाकिस्तान और ब्रिटेन शामिल हैं। ब्रिटेन नें दाऊद की संपत्ति जब्त करने के विषय में भारत की ओर से केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने युके का गृह सचिव पैट्सी विल्कींसन से बात की।
इसके अलावा महर्षि विल्कींसन ने भारत छोड़ कर ब्रिटेन गए बिजनेसमैन विजय माल्या को भारत सरकार को सौंपने के विषय में भी बात की। गृह मंत्रालय के सलाहकार ने पीटीआई से कहा कि माल्या को जल्द ही भारत लाया जाएगा।