फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए अमेरिका में मनोहर परिकर, अगले महीने लौट सकते हैं भारत

Mon, 19 Mar 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में इलाज के लिए गए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भारत वापस लौट सकते हैं। उनकी सेहत में अब सुधार आ रहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता से मिली जानकारी के अनुसार वह मार्च के पहले हफ्ते में गोवा से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। जिसके बाद वह अग्नाश्य नामक बीमारी का इलाज करवाने के लिए अमेरिका चले गए। हालांकि उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है वापस लौटने के बाद वे मुंबई के लीलावती अस्पताल में अपनी जांच जारी रखेंगे या गोवा आ जाएंगे। 

विज्ञापन


मामूली अग्नाश्य संबंधी बीमारी के कारण पिछले महीने परिकर को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके कुछ दिनों बाद ही उन्हें छुट्टी दे दी गई और उन्होंने 21 फरवरी को गोवा विधानसभा में बजट भी पेश किया। 

इसके कुछ दिनों तक वह अपने घर पर ही रहे। सेहत में सुधार न होने के कारण उन्हें नजदीक के ही गोवा मेडिकल कालेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद करीब 5 मार्च को वे लीलावती अस्पताल गए। इसके बाद उन्हें अमेरिका भेज दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के मेमोरियल स्लोन केटरिंग सेंटर के डॉक्टरों द्वारा परिकर का प्राथमिक उपचार किया गया। 
विज्ञापन


आपके बता दें कि अपने इलाज के लिए अमेरिका जाने से पहले परिकर ने गोवा के राज्यपाल मृदूला सिन्हा को एक पत्र लिखा था। परिकर ने राज्य प्रशासन को मार्गदर्शन देने के लिए कैबिनेट सलाहकार समिति का गठन किया गया। इस समिति में फ्रान्सिस डिसुजा (भाजपा), सुदीन ढवलीकर (मगोपा) और विजय सरदेसाई (गोवा फॉरवर्ड पार्टी) का नाम भी शामिल है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें