फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आखिरी दो ओवरों में दिनेश कार्तिक ने ऐसे पलटा पासा, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mon, 19 Mar 2018 08:40 AM IST
विकास कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक - फोटो : file
विज्ञापन

निदाहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने यादगार पारी खेलकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया। 19वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए कार्तिक ने महज 8 बॉल पर 29 रन की तूफानी पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। कार्तिक ने अपनी इस पारी में 3 छक्के और 2 चौके जड़कर बांग्लादेश के मुंह से जीत छीन ली। 

विज्ञापन


कार्तिक जब बैटिंग करने आए थे तो टीम इंडिया को जीत के लिए 12 बॉल पर 34 रन की दरकार थी। यहां टीम इंडिया की जीत की उम्मीदें कम लग रही थी। लेकिन कार्तिक ने पहले रुबेल हुसैन के ओवर में दो चौके और दो छक्के जड़कर 22 रन ठोक डाले। 

इसके बाद अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। बांग्लादेश की ओर से अंतिम ओवर सौम्य सरकार करने आते हैं और सामने स्ट्राइक पर विजय शंकर होते हैं। सरकार पहली बॉल वाइड फेंकते हैं और अब टीम इंडिया को जीतकर के लिए 11 रन चाहिए थे। इसकी अगली बॉल पर शंकर रन बनाने से चुक जाते हैं, लेकिन दूसरी बॉल पर वह किसी तरह एक रन बनाने में कामयाब रहते हैं और स्ट्राइक कार्तिक के पास आ जाती है। 
विज्ञापन


जिस तरह से कार्तिक रन बना रहे थे उसे देखते हुए लग रहा था अगली बॉल पर वह बाउंड्री मारने में कामयाब रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं होता है और उन्हें एक रन से संतोष करना होता है। ओवर की चौथी बॉल पर शंकर चौका लगाने में कामयाब रहते हैं। अब भारत को चैंपियन बनने के लिए अंतिम दो बॉल पर 5 रन चाहिए थे। लेकिन शंकर 5वीं बॉल पर कैच आउट हो जाते हैं पर अच्छी बात यह रहती है कि स्ट्राइक कार्तिक के पास आ जाती है। 

अब टीम इंडिया को एक बॉल पर जीतने के लिए 5 रन चाहिए थे और सामने कार्तिक खड़े होते हैं। सरकार ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ की गेंद फेंकते हैं, जिसे कार्तिक ऑफ स्टंप पर आकर एक्सट्रा कवर पर छक्का मारने में कामयाब रहते हैं और इसी के साथ भारत निदाहास ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहता है। इतना ही नहीं कार्तिक टी20 इंटरनेशल में अंतिम बॉल पर छक्का मारकर टीम को मैच जीताने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा तब है जब जीतने के लिए छक्का ही चाहिए हो।
विज्ञापन


देखिए वीडियो- 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें