फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागठबंधन में गांठ! राजद नेता बोले, प्रचार के वक्त पिकनिक मना रहे थे राहुल-प्रियंका, भाजपा ने ली चुटकी

Mon, 16 Nov 2020 09:43 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महागठबंधन और भाजपा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

बिहार में जहां एनडीए आज पुन: सरकार बनाने जा रहा है, वहीं महागठबंधन की हार के लिए दोषारोपण का सिलसिला तेज हो गया है। राजद व अन्य पार्टियों ने हार के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया है। राजद नेता शिवानंद तिवारी का कहना है, बिहार में प्रचार के वक्त राहुल-प्रियंका पिकनिक मना रहे थे। उनके इस बयान को लेकर भाजपा ने चुटकी ली है।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए राजद नेता शिवानंद तिवारी एक वीडियो इंटरव्यू में कहते दिख रहे हैं, 'जब बिहार में चुनाव अपने चरम पर था, तब राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ शिमला में पिकनिक मना रहे थे। क्या पार्टी ऐसे चलती है? कांग्रेस जिस तरह से चुनाव लड़ रही है, उससे बीजेपी को ही फायदा पहुंचा रही है।' 



'राहुल नॉन सीरियस पर्यटक राजनेता'
उधर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने शिवानंद तिवारी के इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस पर चुटकी ली है। गिरिराज ने लिखा, 'राहुल गांधी जी के बारे में बिहार में महागठबंधन के सहयोगी पार्टी आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी कहते हैं कि राहुल गांधी नॉन सीरियस पर्यटक राजनेता है। शिवानंद जी तो राहुल जी को ओबामा से ज़्यादा जानने लगे हैं। फिर भी कांग्रेस चुप क्यों?'
विज्ञापन


 

कांग्रेस ने दिलाई गठबंधन धर्म की याद
वीडियो वायरल होने के बाद अब कांग्रेस ने भी तिवारी पर पलटवार करते हुए उन्हें गठबंधन धर्म की नसीहत दी है। कांग्रेस नेता प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा है कि राजद नेता शिवानंद तिवारी पर लगाम लगाएं, तेजस्वी यादव, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को लेकर गिरिराज सिंह और शाहनवाज हुसैन जैसी भाषा राजद नेता का बोलना हमें स्वीकार नहीं। गठबंधन का धर्म होता है, जिसका सभी पक्षों को पालन करना चाहिए।

वाम दलों का भी कांग्रेस पर निशाना
बता दें कि चुनाव परिणामों के बाद लेफ्ट पार्टियों की तरफ से भी सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा गया था। महागठबंधन में शामिल सीपीआई-एमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी को ज्यादा सीटें मिली होतीं तो फाइनल नतीजे कुछ और होते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें