फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी को ध्यान में रखकर जनवरी में हो सकती है मुश्ताक अली ट्रॉफी

Mon, 16 Nov 2020 08:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
विज्ञापन

बीसीसीआई, आईपीएल-14 की खिलाड़ियों की नीलामी को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 के कारण संशोधित घरेलू सत्र की शुरुआत जनवरी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से कर सकता है। बोर्ड पहले ही कुछ राज्य संघों को संकेत दे चुका है जहां कई मैदान और पांच सितारा होटल हैं, जिससे कि कम से कम तीन टीमों के लिए जैविक रूप से सुरक्षित माहौल तैयार किया जा सके।

विज्ञापन


बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप (मुश्ताक अली) के संभावित मेजबानों में से एक हो सकता है। उसके पास ईडन गार्डंस, जेयू (सॉल्ट लेक) और कल्याणी के रूप में तीन स्टेडियम मौजूद हैं। एक राज्य इकाई के अधिकारी ने कहा,‘हां, इस साल की आईपीएल की नीलामी कम से कम दो या तीन टीमों के लिए महत्वपूर्ण है जिनके पास काफी अच्छे भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं। इसलिए यह तार्किक है कि मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन रणजी ट्रॉफी से पहले हो।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें