फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के बाद अरब सागर में 'चक्रवात सागर’ का निर्माण

Fri, 18 May 2018 09:33 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर भारत में दो भयंकर आंधी आने के बाद अब अरब सागर में चक्रवात ‘सागर’ का निर्माण हो रहा है। इससे समंदर में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। यह भारतीय समुद्र क्षेत्र में बनने वाला इस मौसम का पहला चक्रवात है। मौसम एजेंसी स्काईवेदर ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। 

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने साफ किया है कि पश्चिमी भारतीय तटों पर इसके असर की कोई आशंका नहीं है। चक्रवात सागर की स्थिति बृहस्पतिवार को यमन के पूर्वी-उत्तर-पूर्वी तट से करीब 400 किलोमीटर दूर अदन की खाड़ी के ऊपर थी। यह क्षेत्र सोकोट्रा द्वीप के पश्चिमी-उत्तरी-पश्चिमी तट से 560 किलोमीटर दूर है। अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण इस चक्रवात का निर्माण हुआ है।
 
12 घंटे में बन सकता है उष्ण कटिबंधीय तूफान 

चक्रवात सिस्टम खुले जल क्षेत्र में बना है। इसलिए इसकी शक्ति बढ़ रही है। अगले 12 घंटे में यह उष्ण कटिबंधीय तूफान में तब्दील हो सकता है। हालांकि इसके बाद यह कमजोर होने लगेगा। शनिवार तक इसका असर बेहद क्षीण हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें