फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन की तलाश के बाद झील से मिला सेना के कैप्टन अंकित का शव

Wed, 13 Jan 2021 10:27 AM IST
Amit Mandal जोधपुर
विज्ञापन
Ankit Gupta - फोटो : social media
विज्ञापन

छह दिन की तलाश के बाद भारतीय सेना के कैप्टन अंकित गुप्ता का शव मंगलवार को जोधपुर स्थित झील से बरामद हो गया। उनकी पिछले छह दिनों से झील में तलाश चल रही थी। वह अभ्यास के दौरान हेलीकॉप्टर से झील में कूदे थे लेकिन पानी से बाहर नहीं निकले थे। वह मूल रूप से गुरुग्राम के रहने वाले थे।

विज्ञापन


जोधपुर पुलिस के सहायक आयुक्त नीरज शर्मा के अनुसार अंकित गुप्ता का शव मंगलवार दोपहर तीन बजे कल्याणा झील से बरामद हुआ। इसके बाद शव को सैन्य अस्पताल ले जाया गया। अभी यह तय नहीं है कि उनका अंतिम संस्कार जोधपुर में होगा या उनके पैतृक स्थान पर किया जाएगा। अंकित गुप्ता भारतीय सेना की 10 पैरा (स्पेशल फोर्स) में कैप्टन थे। वह अपने साथियों के साथ अभ्यास के लिए बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर से झील में कूदे थे। उनके साथी पानी से निकल आए थे लेकिन वह लापता हो गये थे। इसके बाद उन्हें ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया था।   

छह दिन तक सबसे लंबा तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें स्पेशल कैमरा टीम, नेवी की मार्कोस यूनिट, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस टीम, स्थानीय गोताखोरों के साथ ही सेना तथा पुलिस के गोताखोरों तथा विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन


राजीव नगर थाने में तैनात एसआई मनोज कुमार के अनुसार इस तलाशी अभियान में करीब 250 गोताखोरों तथा 15 बोटों ने हिस्सा लिया था लेकिन झील में काई, पथरीली तलहटी तथा वनस्पति के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सोमवार को भी स्पेशल कैमरा टीम के साथ 20 विशेषज्ञों की टीम को झील में तलाश के लिए उतारा गया था। पानी में हलचल मचाने के लिए कंप्रेसरों की मदद भी ली गई थी ताकि शायद उससे बॉडी पानी से ऊपर आ जाए। 

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अंकित गुप्ता के मिलने की संभावना बेहद कम थी लेकिन इसके बाद भी रोजाना नए जोश के साथ तलाशी अभियान शुरू किया जाता था।
विज्ञापन

कैप्टन अंकित गुप्ता की दो माह पहले ही शादी हुई थी। शादी की छुट्टियों के बाद वह अभ्यास में शामिल होने के लिए जोधपुर पहुंचे थे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें