फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबित पात्रा बोले, राहुल गांधी का नाम राहुल लाहौरी होना चाहिए

Mon, 19 Oct 2020 04:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
rahul gandhi, sambit patra - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के पाकिस्तान के मंच से भारत का मजाक उड़ाने पर भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस की आलोचना की है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, राहुल गांधी का नाम राहुल लाहौरी होना चाहिए। दरअसल, शशि थरूर ने उस मंच से कोराना महामारी की रोकथाम, मुसलमानों की हालत और पूर्वोत्तर के नागरिकों के साथ व्यवहार को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की थी।

विज्ञापन


थरूर के बयान पर भाजपा प्रवक्ता ने पूछा, राहुल पाकिस्तान से चुनाव लड़ रहे क्या
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस नेता अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खासकर पाकिस्तान में जिस प्रकार भारत को नीचा दिखा रहे हैं, उससे लगता है कि राहुल गांधी पाकिस्तान में चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। उनके लिए शशि थरूर ने पाकिस्तान में रैली की शुरुआत भी कर दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग अब उन्हें राहुल लाहौरी बुलाएंगे।

बताया जाता है कि थरूर के वर्चुअल लाहौर साहित्य महोत्सव में की गई टिप्पणी पर पात्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए राहुल से जवाब भी मांगा है। पात्रा यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जल्द ही पाकिस्तान नेशनल कांग्रेस बन जाएगी। थरूर को राहुल का करीबी मित्र बताते हुए पात्रा ने उन पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक थरूर ने तबलीगी जमात पर कहा, कोविड-19 के कारण हम भी भारत में कट्टरता और पूर्वाग्रह से लड़ रहे हैं। भारत जैसा कोई लोकतांत्रिक देश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें