फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस के बाद भारत दुनिया में सबसे ज्यादा ‘असमानता’ वाला देश : रिपोर्ट

Mon, 05 Sep 2016 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
दुनिया में भारत दूसरा सबसे ज्यादा ‘असमानता’ वाला देश है जहां पर कुल संपत्ति का आधे से अधिक सम्पत्ति ऐसे करोड़पतियों के पास है है जिनकी हैसियत दस लाख डॉलर (लगभग 6.7 करोड़ रुपए) से अधिक की है। यह जानकारी एक संस्था ने अपनी रिपोर्ट में दी गई है।
विज्ञापन


दुनिया के तमाम देशों और वहां के निवासियों की संपत्ति से जुड़े शोध करने वाली कंपनी, न्यू वर्ल्ड वेल्थ के मुताबिक, रूस के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा असमानता वाला देश है जहां पर 54 प्रतिशत संपत्ति मात्र कुछ करोड़पतियों के हाथ में है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों में है जहां कुल संपत्ति 5,600 अरब डॉलर है लेकिन औसतन भारतीय गरीब है।

वैश्विक तौर पर रूस दुनिया का सबसे ज्यादा असमान देश है जहां कुल संपत्ति के 62 प्रतिशत पर मात्र कुछ धनकुबेरों का नियंत्रण है। वहीं दूसरी तरफ जापान दुनिया पर सबसे ज्यादा समानता वाला देश हैं जहां धनाढ्यों के हाथ में कुल संपत्ति का केवल 22 प्रतिशत हिस्सा है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया में भी कुल संपत्ति के मात्र 28 प्रतिशत पर ही करोड़पतियों का आधिपत्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें