फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: 'हमें तो इसकी भनक पहले से थी...', नीतीश कुमार के इस्तीफे पर इंडिया गठबंधन की पहली प्रतिक्रिया

Sun, 28 Jan 2024 01:15 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से ही बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमें पहले से ही इस बात की भनक थी। वहीं जयराम रमेश ने उन्हें पीएम मोदी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से डर गए हैं।
विज्ञापन
नीतीश कुमार और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ देते ही बिहार की राजनीति का एक बार फिर पारा बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार अटकलें लगाई जा रही थी कि नीतीश कुमार की जेडीयू सहयोगी दल आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़ सकती हैं। तमाम कयासों के सही साबित करते हुए आखिरकार राजभवन में राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। पुराने गठबंधन के साथ काम नहीं कर पा रहा हूं। जिससे बिहार का विकास रुक रहा है। अब मैं नए गठबंधन के साथ नई सरकार बनाऊंगा। 
विज्ञापन


लालू यादव-तेजस्वी ने पहले ही बता दिया था-खरगे
नीतीश कुमार के इस्तीफे ने देशभर की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। 'इंडिया' गठबंधन  का मुख्य चेहरा मानें जाने वाले नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन को हासिए पर ला खड़ा किया है। उनके इस्तीफे के बाद पहली बार विपक्षी गठबंधन का प्रमुख सदस्य दल कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव ने इस बारे में संकेत दिया था और आज यह सच हो गया है। ऐसे देश में बहुत सारे लोग हैं, आया राम गया राम...।
 

रंग बदलने में नीतीश गिरगिट को कड़ी टक्कर दे रहें- जयराम 
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह स्पष्ट है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक नाटक रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी और सत्तारूढ़ दल भाजपा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस यात्रा से डर गए हैं, क्योंकि वह जल्द ही बिहार में प्रवेश करने वाले हैं। सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखते हुए जयराम रमेश ने कहा कि बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जयराम रमेश ने कहा कि बिहार की जनता इस विश्वासघात का सबक जल्द ही उन्हें सिखाएगी। नीतीश कुमार ने एनडीए में शामिल होने पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि इससे 'इंडिया' गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 2024 में बिहार के लोग नीतीश कुमार और दिल्ली में बैठे लोगों को सही जवाब देगी। यह पूरा राजनीतिक नाटक पीएम द्वारा रचा गया है। वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता से चकित हैं।
विज्ञापन



 
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा 'इंडिया' गठबंधन से डर गई है- टीकेएस
जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के बिहार के सीएम पद से इस्तीफे पर डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह भाजपा से किस तरह के दबाव का सामना कर रहे हैं। भाजपा इंडिया गठबंधन तोड़ना चाहती है क्योंकि उन्हें डर है कि वे चुनाव में हार सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में शुरूआती समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन तथ्य यह है कि हर कोई चाहता है कि भाजपा सत्ता से बाह हो। इस तरह नीतीश कुमार को छोड़कर हर कोई बहुत मजबूत है, क्योंकि वह पहले से ही भाजपा के साथ थे। बाकी पार्टियां चाहती है भाजपा केंद्र से बाहर हो। इसके लिए हम एकजुट रहेंगे। हमें नहीं पता की कांग्रेस के मन में क्या है। तमिलनाडु में गठबंधन बहुत मजबूत है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें