भाजपा 'इंडिया' गठबंधन से डर गई है- टीकेएस
जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के बिहार के सीएम पद से इस्तीफे पर डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह भाजपा से किस तरह के दबाव का सामना कर रहे हैं। भाजपा इंडिया गठबंधन तोड़ना चाहती है क्योंकि उन्हें डर है कि वे चुनाव में हार सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में शुरूआती समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन तथ्य यह है कि हर कोई चाहता है कि भाजपा सत्ता से बाह हो। इस तरह नीतीश कुमार को छोड़कर हर कोई बहुत मजबूत है, क्योंकि वह पहले से ही भाजपा के साथ थे। बाकी पार्टियां चाहती है भाजपा केंद्र से बाहर हो। इसके लिए हम एकजुट रहेंगे। हमें नहीं पता की कांग्रेस के मन में क्या है। तमिलनाडु में गठबंधन बहुत मजबूत है।