फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: चार दिनों बाद कोरोना के नए मामले 30 हजार से कम आए, संक्रमण दर 20 फीसदी के करीब

Sun, 29 Aug 2021 07:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल में चार दिन बाद रविवार को नए मामलों की संख्या घटकर 30 हजार से कम दर्ज हुई। राज्य में अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

 
विज्ञापन
भारत में कोरोना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में रविवार को मामूली कमी दर्ज हुई। इससे पहले लगातार चार दिनों से रोज 30 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे थे। 

विज्ञापन


रविवार को 29,836 नए मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40,07,408 हो गई है। बीते 24 घंटों में राज्य में 75 लोगों की मौत भी हुई। इसके साथ ही कोरोना की पॉजिविटी दर करीब 20 फीसदी हो गई है। 

केरल सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोरोना से अब तक 20,541 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार से अब तक 22,088 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल संक्रमितों में से अब तक 37,73,754 हो गई है। वर्तमान में सक्रिय केसों की संख्या 2,12,566 है। 
विज्ञापन


27 अगस्त को एक करोड़ टीके लगे, देश के लिए ऐतिहासिक दिन रहा : मंडाविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि 27 अगस्त का दिन देश के लिए ऐतिहासिक रहा। इस दिन एक करोड़ से ज्यादा कोरोना रोधी टीके लगाए गए। हम देश के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सलाम करते हैं, जिन्होंने यह संभव कर दिखाया। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें