फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों के बाद अब रेलवे अस्पतालों में भी सीसीटीवी से निगरानी

Wed, 19 Sep 2018 03:29 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
55
विज्ञापन

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सिर्फ रेलवे स्टेशनों और डिब्बों ही नहीं, बल्कि रेलवे अस्पतालों में भी स्वच्छता और सुरक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी। साथ ही रोगियों की बेहतर देखभाल के लिए अस्पताल परिसरों में वाईफाई की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। 

विज्ञापन


डिवीजनल और जोनल रेलवे अस्पतालों को प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए इस साल के अंत तक का समय दिया गया है। इससे पहले उन्होंने 29 अगस्त को रेलवे की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की थी। रेलवे बोर्ड ने 14 सितंबर को सभी जोनों के महाप्रबंधकों को भेजे निर्देशों में यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ये प्रणालियां लागू हों। देश में रेलवे के कुल 125 अस्पताल हैं।

बोर्ड ने कहा है कि डॉक्टरों और मरीजों को चिकित्सा रिकॉर्ड के आदान-प्रदान करने, संपर्क में आसानी, टेली-वीडियो चैट और रोगियों की बेहतर देखभाल के लिए अन्य केंद्रों में विशेषज्ञों के साथ कांफ्रेंस के लिए वाईफाई कनेक्शन दिया जाएगा। रेलवे जोन और डिवीजनों को काम पूरा करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें