कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, एस जयशंकर को वास्तव में अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर उनमें रत्ती भर भी नैतिकता है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर मोदी सरकार में नैतिकता जिंदा है तो उन्हें इस तरह के बयान के लिए जयशंकर को बर्खास्त करना चाहिए
कांग्रेस ने सोमवार को चीन मुद्दे विदेश मंत्री एस जयशंकर को बर्खास्त करने की मांग की। विपक्षी पार्टी ने यह हमला कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एस जयशंकर पर निशाना साधने के एक दिन बाद किया है। राहुल गांधी ने कहा था कि मंत्री चीन के खतरे को नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
गांधी ने प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत के दौरान कहा था, यदि आप विदेश मंत्री के बयान पर गौर करें तो उन्होंने कहा कि चीन हमसे कहीं अधिक ताकतवर है। यह सोचना कि चीन हमसे ज्यादा ताकतवर है, मैं उनके साथ लड़ाई कैसे कर सकता हूं? इस विचारधारा के केंद्र में कायरता है।
राहुल गांधी द्वारा जयशंकर की आलोचना किए जाने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, अगर एस जयशंकर चीन के खतरे के बारे में समझते हैं, तो वह चीन को यह नहीं बताएं कि हम एक छोड़ी अर्थव्यवस्था हैं और आप एक बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और हम उन पर हमला कैसे करें। क्या इंटरव्यू में उन्होंने ऐसा नहीं कहा था?
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, एस जयशंकर को वास्तव में अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर उनमें रत्ती भर भी नैतिकता है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। श्रीनेंद ने कहा, अगर मोदी सरकार में रत्ती भर भी नैतिकता जिंदा है तो उन्हें इस तरह के बयान के लिए जयशंकर को बर्खास्त करना चाहिए, क्योंकि उन्होंने वास्तव में हमारी सेनाओं को नीचा दिखाया है, उन्होंने सभी शर्मिंदा किया है।
पिछले महीने रायपुर में कांग्रेस के महाधिवेशन में जयशंकर पर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि चीन पर उनकी हालिया टिप्पणी राष्ट्रवाद नहीं, बल्कि कायरता को दिखाती है और ये विनायक दामोदर सावरकर की ताकतवर नेताओं के सामने झुकने की विचारधारा के जैसे है।