फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा के जाने से सोशल मीडिया पर नंबर वन पीएम मोदी

Fri, 20 Jan 2017 10:57 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
मोदी-ओबामा - फोटो : file photo
विज्ञापन
बराक ओबामा के अमेरिकी राष्ट्रपति पद से हटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और गूगल+ पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले नेता बन गए हैं। 
विज्ञापन


वर्ष 2009 में ट्विटर से जुड़ने वाले पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 2.65 करोड़, फेसबुक पर 3.92 करोड़, गूगल+ पर 32 लाख, इंस्ट्रग्राम पर 58 लाख और यूट्यूब पर 5.91 लाख है। 

ट्रंप फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी से पीछे हैं। ट्विटर पर ट्रंप के फॉलोअर्स की संख्या 2.05 करोड़ है। 

मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री कहे जाते हैं जिन्होंने सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर खूब जोर दिया। पीएम मोदी के मोबाइल एप की ही बात करें, एप की डाउनलोडिंग एक करोड़ के आसपास है। जो कि सियासी दिग्गजों में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ऐसे बढ़ी पीएम मोदी की लोकप्रियता

पीएम मोदी अपने एप के जरिए लोगों से बात करने और उनकी सलाहों पर गौर करने का काम बखूबी करते हैं। पीएम की लोकप्रियता में कहीं न कहीं उनके एप ने भी खासी भूमिका निभाई है।

सरकारी सब्सिडी को सीधे बचत खातों सें ट्रांसफर करने की पीएम मोदी की योजना समाज के पिछड़े और गरीब लोगों के लिए महत्वपूर्ण और लाभकारी साबित हुई।

पीएम मोदी ने हाल ही में BHIM एप लॉन्च किया। माना जा रहा है कि इससे गरीबों को खासा फायदा होगा, वे बिना बैंक गए पैसों का लेन-देन कर सकेंगे और कैशलेस इंडिया मुहिम में भागीदार बनेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें