बराक ओबामा के अमेरिकी राष्ट्रपति पद से हटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और गूगल+ पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले नेता बन गए हैं।
वर्ष 2009 में ट्विटर से जुड़ने वाले पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 2.65 करोड़, फेसबुक पर 3.92 करोड़, गूगल+ पर 32 लाख, इंस्ट्रग्राम पर 58 लाख और यूट्यूब पर 5.91 लाख है।
ट्रंप फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी से पीछे हैं। ट्विटर पर ट्रंप के फॉलोअर्स की संख्या 2.05 करोड़ है।
मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री कहे जाते हैं जिन्होंने सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर खूब जोर दिया। पीएम मोदी के मोबाइल एप की ही बात करें, एप की डाउनलोडिंग एक करोड़ के आसपास है। जो कि सियासी दिग्गजों में सबसे ज्यादा है।