फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की रणनीति: राज्यों में 'मिनी शिविरों' के सहारे खड़ी होगी पार्टी, हर 30 दिन में होगी इस समिति की बैठक

Sat, 21 May 2022 05:45 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के हालिया चिंतन शिविर से छूट गए प्रदेश इकाइयों के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों, राष्ट्रीय प्रवक्ताओं और मंत्रियों समेत करीब 120 नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए पार्टी नेतृत्व जल्द ही एक चिंतन शिविर का आयोजन करेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के करीब 70 कार्यकारी अध्यक्ष, 15-16 राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा कुछ राज्यों में पार्टी से संबंधित मंत्री चिंतन शिविर में शामिल नहीं हो सके थे...
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी नव संकल्प शिविर - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में हुए चिंतन शिविर के बाद अब कांग्रेस ने घोषणाओं को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। पार्टी अब राज्यों में इसी तरह के दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित करने जा रही है। इसमें संबंधित सांसदों के अलावा विधायक, संभावित उम्मीदवार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और पार्टी के प्रमुख नेताओं को शामिल किया जाएगा। पार्टी के राज्यवार होने वाले इस शिविरों का नेतृत्व महासचिव और प्रदेश प्रभारी करेंगे। पार्टी के इस शिविर में उदयपुर शिविर की घोषणा से उठाए गए बिंदुओं को सही तरीके से लागू करने को लेकर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


एआईसीसी ने इस बारे में सभी प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देशित किया है। प्रदेश में शिविर आयोजित होने के बाद जून माह में जिला कांग्रेस कमेटियों में भी अनुवर्ती अभ्यास के रूप में शिविर का आयोजन होगा। इन शिविरों में एआईसीसी के पार्टी महासचिव और प्रभारी पूरे दो दिन राज्य स्तरीय शिविर में बताएंगे। इसमें जिला स्तर के शिविरों का एजेंडा भी तय किया जाएगा। इसके अलावा यह भी निर्देशित किया गया है कि इस वर्ष नौ अगस्त से प्रत्येक जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू की जाएगी। जबकि 15 अगस्त को भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के समापन के लिए कांग्रेस के हर राज्य मुख्यालय में राज्य स्तरीय विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि राज्य स्तर पर एक राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया जाएगा जो हर महीने एक बार बैठक करेगी और आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी।

एक और दो जून को हर प्रदेश में होगी कार्यशाला

सभी राज्यों में एक और दो जून को दो दिनों की राज्य स्तरीय कार्यशाला बुलाने का फैसला किया है। इस कार्यशाला के दौरान उदयपुर घोषणा के कार्यान्वयन की दशा-दिशा पर मंत्रणा कर प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक के संगठनात्मक बदलावों को लागू करने का खाका तैयार किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर कार्यान्वयन कार्यशाला के बाद जिला स्तर पर इसका फालोअप 11 जून को होगा और हर जिले में दो दिन की कार्यशाला होगी। इसमें ब्लाक और मंडल स्तर पर की गई घोषणाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा होगी और इसके लिए समयसीमा तय की जाएगी।

120 नेताओं के साथ फिर चर्चा करेगा आलाकमान

कांग्रेस के हालिया चिंतन शिविर से छूट गए प्रदेश इकाइयों के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों, राष्ट्रीय प्रवक्ताओं और मंत्रियों समेत करीब 120 नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए पार्टी नेतृत्व जल्द ही एक चिंतन शिविर का आयोजन करेगा। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व अगले कुछ हफ्तों के भीतर कांग्रेस के उन 120 पदाधिकारियों के साथ मंथन करेगा, जो पार्टी के चिंतन शिविर में शामिल नहीं हो सके थे। कांग्रेस के चिंतन शिविर में 430 लोगों को आमंत्रित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के करीब 70 कार्यकारी अध्यक्ष, 15-16 राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा कुछ राज्यों में हमारी पार्टी से संबंधित मंत्री चिंतन शिविर में शामिल नहीं हो सके थे। इनके साथ कुछ हफ्तों में कांग्रेस नेतृत्व बैठक करेगा।a

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें