दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बीच चल रही बैठक खत्म हो गई है। पीएम से मुलाकात के बाद मुफ्ती ने कहा कि भारत का विचार जम्मू-कश्मीर के विचारों को समायोजित करता है। महबूबा ने कहा कि हममें से कोई धारा 370 के खिलाफ नहीं जाना चाहता।
The basis of our agenda of alliance is that status quo of 370 has to maintained none of us can go against that: J&K CM after meeting PM pic.twitter.com/ttHLb9OLV2
— ANI (@ANI) August 11, 2017
बैठक खत्म होने के बाद मुफ्ती ने कहा कि 35ए पर चर्चा करने से जम्मू और कश्मीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से बातचीत हुई, स्थिति सामान्य है लेकिन J&K के लोगों को लगता है उनकी पहचान खतरे में है। मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर देश का ताज है, यह बात लोगों को समझने जरूरी है।
Spoke to PM; situation normalizing but ppl think our identity can be in danger so msg that J&K is crown of India shld be reiterated: J&K CM pic.twitter.com/RpdtnvsUi4
— ANI (@ANI) August 11, 2017