फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: ह्युंडई के बाद केएफसी ने भी किया कश्मीर पर पोस्ट, भारत में भड़के लोग तो कंपनी ने मांगी माफी

Tue, 08 Feb 2022 09:31 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केएफसी की पाकिस्तान फ्रैंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया के वेरिफाइड हैंडलों से कश्मीर के अलगाववादियों का समर्थन किया था। कंपनी के पोस्ट में लिखा था- "कश्मीर कश्मीरियों का है।"
विज्ञापन
केएफसी के पोस्ट के बाद गुस्साए सोशल मीडिया यूजर्स। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में पांच फरवरी को मनाए जाने वाले कश्मीर एकजुटता दिवस में कुछ वैश्विक कंपनियों के कूदने से विवाद पैदा हो गया है। दक्षिण कोरिया की कार कंपनी ह्युंडई के बाद फूड चेन केएफसी की पाकिस्तान फ्रैंचाइजी ने भी कश्मीर की अलग पहचान को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसे लेकर भारत के लोगों ने सख्त नाराजगी है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर केएफसी के बायकॉट तक की आवाजें उठने लगी हैं। इसके बाद भारत स्थित केएफसी के सोशल मीडिया हैंडलों से माफी मांगी गई। वहीं, पिज्जा हट की ओर से भी पाकिस्तान के एजेंडो को आगे बढ़ाती सामग्री पोस्ट करने की बात सामने आई। फिलहाल इन सभी मामलों पर अभी तक भारत सरकार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन


केएफसी के पोस्ट में क्या था?
केएफसी की पाकिस्तान फ्रैंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया के वेरिफाइड हैंडलों से कश्मीर के अलगाववादियों का समर्थन किया था। कंपनी के पोस्ट में लिखा था- "कश्मीर कश्मीरियों का है।"

कंपनी ने माफी में क्या कहा?
भारत में इसे लेकर गुस्सा भड़कने के बाद केएफसी ने भारत के अपने हैंडलों से एक संदेश जारी किया। इसमें लिखा गया, "हम भारत के बाहर केएफसी के सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए हुए पोस्ट्स के लिए माफी मांगते हैं। हम भारत का सम्मान करते हैं और सभी भारतीयों की गर्व से सेवा की प्रतिबद्धता जताते हैं।"
विज्ञापन


ह्युंडई मोटर्स के साथ भी उठा था विवाद
इससे पहले कार कंपनी ह्यूंडई मोटर की पाकिस्तानी फ्रैंचाइजी ने भी कश्मीर पर सोशल मीडिया पोस्ट किया था। इसे लेकर भी ट्विटर पर ह्युंडई के खिलाफ नाराजगी जाहिर की जा रही है। बाद में ह्युंडई इंडिया लिमिटेड ने बयान दिया कि वह राष्ट्रीयता का सम्मान करने के विचार के साथ खड़ी है। अपनी पाकिस्तान यूनिट का नाम लिए बगैर लिखा, "ह्यूंडई मोटर इंडिया को अनचाही सोशल मीडिया पोस्ट से न जोड़ें। हम ऐसे दृष्टिकोण की आलोचना करते हैं।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें