फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Israel: शांति बहाली के दबाव के बीच अमेरिका में ट्रंप से मिले PM नेतन्याहू, कहा- युद्धविराम पर काम कर रहे

Sun, 28 Jul 2024 06:41 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी

सार

अमेरिका दौरे पर गए  इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कमला हैरिस के बाद ट्रंप से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाजा में हम युद्ध विराम पर काम कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के अमेरिकी दौरे पर कांग्रेस में संबोधन के वक्त न सिर्फ सांसदों ने उनका बहिष्कार किया बल्कि बाहर हजारों फलस्तीनियों ने भी युद्ध रोकने का दबाव डाला। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, अब युद्ध खत्म होना चाहिए। लेकिन शनिवार को गाजा में एक बार फिर मानवीय क्षेत्र घोषित हो चुके क्षेत्र से शरणार्थियों को हटने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


इस्राइली सेना ने कहा, वह खान यूनिस में हमास आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाने जा रही है। उधर, वाशिंगटन में उपराष्ट्रपति द्वारा युद्धविराम का दबाव डालने के बाद इस्राइली पीएम ने फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। नेतन्याहू ने यहां भी गाजा में युद्धविराम पर काम करने को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।  

स्कूल-अस्पताल पर हमले में 30 की मौत
शनिवार को मध्य गाजा में एक स्कूल व अस्पताल पर इस्राइली हवाई हमलों में 30 फलस्तीनियों की मौत हो गई। दीर अल-बलाह में एक लड़कियों के स्कूल में शरण लेने वालों को अल अक्सा अस्पताल ले जाया गया लेकिन मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, अन्य हमलों में 11 लोग मारे गए।  
विज्ञापन


इस्राइल के फुटबाल मैदान में हमला, नौ लोगों की मौत
यरूशलम/बेरूत। इस्राइल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में शनिवार को एक फुटबॉल मैदान पर रॉकेट हमले में नौ लोगों की मौत हो गई। इस्राइली चैनल-13 ने बताया कि लेबनान में इस्राइल और सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी बढ़ गई है। फुटबॉल मैदान पर हमला शनिवार को लेबनान में इस्राइली हमले के बाद हुआ, जिसमें चार आतंकवादी मारे गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें