गुजरात में 14 महीने की बच्ची से रेप के मामले में बिहार के एक युवक को पकड़ा गया था। इस घटना के बाद गुजरात के लोगों में बढ़े गुस्से ने हिंसा का रूप ले लिया। राज्य में अब गैर गुजरातियों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोग गुजरात छोड़ अपने अपने राज्य वापस लौट रहे हैं। माना जा रहा है कि हिंसा से बचने के लिए अभी तक 50 हजार लोग गुजरात छोड़ चुके हैं।
इसी बीच अब रेप के आरोपी की मां का भी बयान सामने आया है। आरोपी युवक की मां ने गुजरात के लोगों से अपील की है कि अगर उनका बेटा दोषी पाया जाता है तो उसे सजा दी जाए। लेकिन राज्य से बिहार के लोगों को बाहर न निकालें।