कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद देशभर में मास्क पहनना अनिवार्य है। इस बीच सूरत के एक ज्वैलर ने शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए खास मास्क तैयार किया है। इनकी कीमत 1.5 लाख से 4 लाख रुपये तक है। हीरे जड़े मास्क इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाये हुए हैं।
आभूषण विक्रेता दीपक चौकसी ने बताया, उन्हें मास्क में हीरे जड़ने का विचार एक ग्राहक से मिला, जिसके घर में शादी थी। उसने हमसे वर-वधु के लिए ऐसे मास्क की डिमांड की। इसके बाद हमने डिजाइनर्स को मास्क बनाने के काम पर लगाया। उन्होंने कहा कि इसके बाद हमने हीरे से जड़े कई मास्क बनाए। मास्क में शुद्ध हीरे और अमेरिकन डायमंड जड़े हैं।