फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र 2020 : एक साथ दोनों सदन की कार्यवाही चलाने की तैयारी

Sun, 12 Jul 2020 04:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

संसद के दोनों सदनों के महासचिवों को मानसून सत्र के लिए आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों महासचिवों को शनिवार को कहा गया कि कोरोना काल में संसद में सत्र के दौरान सांसदों की उपस्थिति के दौरान सामाजिक  दूरी के मानकों का ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन


लोकसभा और राज्यसभा के शीर्ष अधिकारियों को बताया गया कि दोनों ही सदन की अपने-अपने कक्षों से एक साथ काम करने की उम्मीद है। हालांकि अभी सत्र की तारीखों का एलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि सत्र संभवत: 22 सितंबर से पहले शुरू होगा।

इससे पहले दोनों ही सदनों के पीठासीन अधिकारियों, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को बैठक कर कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सत्र आयोजन कराने पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


सू्त्रों ने बताया कि इसमें ऐसे विकल्पों को तलाशा गया जिसमें सत्र के दौरान दोनों सदनों के एक साथ कार्य कर सके न कि वैकल्पिक दिनों में जैसा कि मीडिया का एक धड़ा इस बारे में दावा कर रहा था। सांसद परिसर में सांसदों के अलग-अलग स्थानों पर बैठाने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें