वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने एक नया कोविड-19 परीक्षण विकसित किया है जो कि एक घंटे में वायरस के प्रकार की पहचान कर सकता है। महान बंगाली फिल्म निर्माता और लेखक सत्यजीत रे को श्रद्धांजलि देते हुए इस नए परीक्षण किट को ‘रे’ (रैपिड वैरिएंट अस्से) नाम दिया गया है। यह उसी सीएसआईआर टीम द्वारा बनाया गया है, जिसने पिछले साल अप्रैल में कोविड-19 परीक्षण किट फेलूदा को डिजाइन किया था। बता दें, फेलूदा कोविड-19 परीक्षण के लिए बनाई गई एक पेपर किट है। इस किट का नाम बांग्ला फिल्मकार सत्यजीत रे की फिल्मों और कहानियों का एक किरदार रहे फेलूदा के नाम पर रखा गया था जो कि हर हाल में छानबीन कर हर समस्या का रहस्य खोज ही लेता था।