फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर ठाठ बाट पर उठाई उंगली तो पीछे पड़ा सांसद

Mon, 20 Feb 2017 07:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नेताओं द्वारा सार्वजनिक जीवन और राजकाज में शुचिता और ईमानदारी की बेशक लाख दुहाई दी जाती हो लेकिन हकीकत ये ही है कि ठाठबाट के मामले में वो किसी से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन


यहां तक की राजनीति में पैसे के प्रभाव का सबसे ज्यादा विरोध करने वाली कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता भी अक्सर अपनी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। सीपीएम के एक राज्यसभा सांसद के ठाठबाट पर टिप्पणी करना एक पार्टी कार्यकर्ता को भारी पड़ गया आरोप है कि सांसद उसके पीछे पड़ गए। उसके ऑफिस तक में उसकी शिकायत कर दी और फोन पर लगातार धमकी दी गई। 

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार एक सीपीएम के एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि पार्टी के राज्यसभा एमपी रीतब्रता बनर्जी ने फेसबुक पर की गई एक टिप्पणी का बदला लेने के लिए उनके ऑफिस तक उसकी शिकायत की। 
विज्ञापन
Trending Videos

सांसद के एप्पल वाच पहनने पर युवक ने उठाया था सवाल

असल में बनर्जी ने इस महीने के शुरू में अपने फेसबुक अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह कई कार्यकर्ताओं के साथ किसी कार्यक्रम में मौजूद थे। तस्वीर में बनर्जी का ठाठबाट साफ नजर आ रहा था जिसमें उनके हाथ में महंगी एप्पल वाच और जैकेट पर टंगा मोंट ब्लैंक पैन सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। 

24 साल के सीपीएम कार्यकर्ता ने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए सवाल किया कि बनर्जी ने इसके लिए भुगतान कहां से किया है। युवक ने सवाल किया की सांसद ने जो घड़ी पहनी हुई उसकी कीमत 349 डॉलर से 1049 डॉलर तक है जो भारतीय मुद्रा में 80 हजार के करीब बैठती है।

अगर मैं गलत नहीं हूं तो सांसद की जैकेट पर जो पैन लगा है मोंट ब्लैक का जिसकी भारत में कीमत कम से कम 30 हजार रुपये है। युवक ने सवाल किया कि माननीय ऐसे शाही शौक कैसे पूरे कर लेते हैं। साफ है, कि ये सब उनके मासिक वेतन में तो कर पाना संभव नहीं है। युवक का आरोप है कि इस टिप्पणी के बाद से सांसद उनके पीछे पड़ गए।
विज्ञापन

पार्टी ने लगाई सांसद को फटकार

सांसद ने जिस कंपनी में युवक काम करता था वहां अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उन्हें तंग करने की कोशिश शुरू कर दी। मुझे मेरे ऑफिस से फोन आया कि सांसद ने मेरे खिलाफ एचआर डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज कराई है। यह पूरी तरह हास्यास्पद और एक सांसद के लिए अशोभनीय है। युवक के अनुसार उसने सांसद की इस करतूत की शिकायत सीपीएम के राज्य सचिव सुरज्याकांत मिश्रा से की है। 

सांसद लगातार अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कंपनी को युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहते रहे। वहीं मामला सुर्खियों में आया तो सांसद ने अपना फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया। हालांकि बाद में उन्होंने कंपनी को एक और अन्य खत लिखकर मेरे खिलाफ कार्रवाई करने से मना कर दिया। 

वहीं इस संबंध में पूछने पर सांसद का जवाब था कि मुझे पार्टी की ओर से इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने के लिए मना किया गया है। वहीं सीपीएम के राज्य सचिव सुरज्याकांत मिश्रा ने भी इस पर कुछ कहने से इंकार कर दिया। 

वहीं पार्टी के कुछ नेताओं ने बताया कि इस मुद्दे पर मिश्रा को पार्टी की ओर से फटकार लगाई जा चुकी है। उन्हें इस तरह की महंगी चीजों को सावर्जनिक तौर पर दिखाने से परहेज रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें