विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आए असम सरकार के स्वास्थय मंत्री हेमंत बिस्व सरमा सफाई में एक और विवादित बयान दे गए हैं। इस बार उन्होंने पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के लिए कमेंट किया है और उन्हें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कुत्ते पिडी की पसंद बता डाला।
दरअसल, कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए सरमा ने असंवेदनशील बयान देते हुए कहा था कि पूर्व में किए गए बुरे कर्मों की वजह से कैंसर जैसी बीमारी हो जाती है। इस पर चिदंबरम ने तंज कसते हुए ट्वीट किया था पार्टी चेंज करने वाले लोग बातें करने लगते हैं कि पूर्व के बुरे कर्मों के चलते कैंसर हो जाता है।
ट्वीट वॉर के बीच सरमा ने लिखा, 'सर, आप दोबारा कांग्रेस में कब आए थे, क्योंकि जितनी जानकारी है उस हिसाब से आप मनीला कांग्रेस में थे। विशेषाधिकार पाए हुए लोग ही ऐसा कर सकते हैं, जबकि वे आईएनएक्स मीडिया और चिंट फंड जैसे स्कैम में भी शामिल होते हैं। सरमा ने ट्वीट में आगे लिखा की विशेषाधिकार पाए हुए लोगों पिडी बहुत पसंद करता है।
पढ़ें: असम के स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर विवाद, कहा- 'पापियों' को होता है कैंसर
सरमा ने कहा कि उनकी बात को गलत ढंग से पेश न किया जाए, क्योंकि उन्होंने साफ कहा था कि हिंदुत्व कर्म के सिद्धांत को मानता है और पूर्व में किए कर्मों की सजा जरूर मिलती है। ऐसा आप भी मानते हैं? कैंसर की बीमारी को लेकर दिए बयान पर सफाई देते हुए सरमा ने कहा कि उन्होंने हिंदू दर्शन का उदाहरण दिया था। उन्होंने कहा कि विज्ञान मानवीय मूल्यों और धर्म को बढ़ावा नहीं देता।