टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी कुछ अलग करके लोगों को हैरान करने में माहिर हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी ने बुधवार को अचानक श्रीनगर के स्कूल पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया। धोनी ने श्रीनगर के आर्मी स्कूल पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और उन्हें महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
भारतीय सेना की चिनार कोर्प्स ने ट्वीट करके धोनी के श्रीनगर आने की जानकारी दी। वैसे आपको बता दें कि धोनी को मीडिया से दूरी अच्छी लगती है और शायद यही वजह रही कि श्रीनगर पहुंचने की उनकी खबर मीडिया को नहीं पता चली।
Lt Col (Hony) Mahendra Singh #Dhoni interacting with the enthusiastic children of #APS #Srinagar; emphasised upon importance of #studies and #sports @adgpi @NorthernComd_IA @msdhoni pic.twitter.com/VWlmi2sdHZ
— ChinarCorps.IA (@Chinarcorps_IA) November 22, 2017
धोनी ने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें खेल और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा। टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके धोनी इन दिनों आराम कर रहे हैं। वो 10 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। इस समय का सदुपयोग करते हुए पूर्व कप्तान ने भारतीय सेवा को सेवा देना ठीक समझा।
आपको बता दें एम एस धोनी देश की आर्मी को अपनी पत्नी साक्षी से ज्यादा महत्वपूर्व बताते हैं। धोनी ने बयान दिया था कि उनके जीवन का सबसे ज्यादा गौरवान्वित करने वाले पल वो था जब
जब टेरिटोरियल आर्मी की पिपिंग सेरेमनी के दौरान उनका रैंक पिन-अप किया गया था। धोनी ने कहा था, 'मैं अपने देश से बेहद प्यार करता हूं और मैंने साक्षी से भी कह रखा है कि उसकी जगह मेरी जिंदगी में देश और माता-पिता के बाद आती है।'