फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 और 1000 के पुराने नोटों पर RBI गवर्नर का ताजा बयान

Sun, 12 Feb 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद चलन से हटाये गए 500 और 1000 रुपये को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने ताजा बयान दिया। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने बताया कि नोटबंदी के बाद 500 और 1000 रुपये के कितने नोट बैंकों में जमा हुए हैं, इसकी गिनती अभी भी चल रही है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने शनिवार को दी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने पहले कहा था कि 10 दिसंबर 2016 तक 12.44 लाख करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा हुए हैं। शनिवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान उर्जित पटेल के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली भी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन

संवाददाताओं से बातचीत

उर्जित पटेल
बजट के बाद रिजर्व बैंक के बोर्ड की बैठक के बाद पटेल ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि नोटबंदी के बाद जमा हुए 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों की गिनती का काम चल रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि महज अनुमान जारी नहीं किए जाने चाहिए, बल्कि पूरी तरह से सत्यापित और जटिल लेखा पद्धति के अनुरूप ही आंकड़े सार्वजनिक किए जाने चाहिए। 

बैंक ब्याज दर कम करें

इस दौरान रिजर्व बैंक के गवर्नर ने बैंकों से ब्याज दर में कटौती की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछड़ रहे क्षेत्रों में कर्ज की मांग को बढ़ाने के लिए बैंकों को ये कदम उठाना चाहिए। पटेल ने कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों को नकदी जमा होने और रिजर्व बैंक की ओर से नीतिगत ब्याज दरों में कटौती का फायदा हुआ है। उन्होंने आग्रह किया है कि बैंक ब्याज दरों में कटौती करें। गवर्नर ने उम्मीद जताई कि कुछ ऐसे क्षेत्रों में ब्याज दरों में और कटौती की जाएगी जहां अभी तक कटौती काफी कम रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें