शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ पर लगे बैन को एयर इंडिया के बाद अब प्राइवेट एयरलाइंस ने भी हटा लिया है। एयर इंडिया की फ्लाइट में मारपीट करने के बाद उनपर ये बैन लगा था। प्राइवेट कंपनियां इंडिगो, जेटएयरवेज, स्पाइस जेट, गो एयर, टाटा ग्रुप एयरलाइन्स और विस्तारा ने एयर इंडिया के साथ गायकवाड़ पर बैन लगा दिया था। लेकिन अब वे अब फ्लाइट्स में भी सफर कर सकेंगे।
Federation of Indian Airlines members restoring flying privileges to MP R Gaikwad under assurance that they'll be accorded respect:Sources
— ANI (@ANI_news) April 8, 2017
इससे पहले फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस के एसोसियेट डायरेक्टर उज्जव डे ने बताया कि एयर इंडिया गायकवाड़ की ओर से दिए गए स्टेटमेंट से संतुष्ट है इसलिए उनपर लगा बैन हटा लिया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें वहीं सम्मान दिया जाएगा, जैसा कि उनके स्टाफ मेंमर अपनी सेवा में दिया करते हैं।
Our assets and colleagues shall be accorded the respect that they deserve for the hard work that they put in every day: Ujjwal Dey, FIA
— ANI (@ANI_news) April 8, 2017