फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब तीन महीने बाद निर्वाचन आयोग ने की पहली प्रत्यक्ष बैठक

Mon, 01 Jun 2020 05:21 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव आयोग की बैठक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी स्थित निर्वाचन सदन में करीब तीन महीने बाद सोमवार को पहली बार पूर्ण निर्वाचन आयोग की बैठक हुई। इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो निर्वाचन आयुक्त शामिल थे। आयोग ऑनलाइन बैठकों का आयोजन कर रहा था, क्योंकि मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा मार्च के शुरुआत में अमेरिका की यात्रा पर गए थे और लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गए थे।

विज्ञापन


अरोड़ा हाल में भारत लौटे हैं और सोमवार को दफ्तर आने से पहले अनिवार्य पृथकवास में गए थे। ऑनलाइन बैठक के जरिए महाराष्ट्र में विधान परिषद के चुनाव की इजाजत देने का अहम फैसला किया गया था, जिससे उद्धव ठाकरे के लिए मुख्यमंत्री बनने के छह महीने के अंदर राज्य विधानमंडल का सदस्य बनने का रास्ता प्रशस्त हो गया था।
विज्ञापन


एक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को हुई बैठक में आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए थे। उन्होंने ट्विटर पर इसकी तस्वीर साझा की।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें