बेंगलुरु से कांग्रेस के विधायक वापस गुजरात लौट आए हैं। देर शाम ये सभी विधायक अहमद पटेल से मुलाकात करेंगे। इन सभी विधायकों को आनंद जिले के नीजआनंद रिजॉर्ट में रुकाया गया है।
Gujarat Congress MLAs reach Neejanand Resort in Gujarat's Anand pic.twitter.com/eWDWMlJEpH
— ANI (@ANI_news) August 7, 2017
Ahmed Patel will meet all MLAs at the resort this evening: Shailesh Parmar,Chief whip of the Congress in Gujarat Assembly #RajyaSabhapolls pic.twitter.com/2nKLKHJG6C
— ANI (@ANI_news) August 7, 2017
इससे पहले, सभी विधायकों की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बीजेपी पर अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने वाली कांग्रेस के सभी विधायक गुजरात के लिए सोमवार रात हुए थे।
All of us are united, BJP can't threaten any MLA...horse trading not possible with those who are with us now: Shaktisinh Gohil,Congress MLA pic.twitter.com/V9qbq34dAx
— ANI (@ANI_news) August 7, 2017
रवाना होने से पहले सभी विधायकों को बेंगलुरु के ईगलटन रिजॉर्ट में ठहराया गया है। बता दें कि बीजेपी के डर से कर्नाटक भेजें गए सभी विधयाकों के ठहरने के लिए अहमदाबाद में भी एक रिजॉर्ट बुक करवाया गया है।
कर्नाटक के एक निजी रिसॉर्ट में पिछले एक सप्ताह से रह रहे गुजरात के विधायक पहली बार बाहर निकले और कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक सचिवालय का भी दौरा किया।
आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पर अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कांग्रेस 29 जुलाई से यहां अपने 44 विधायकों को रखी हुई है। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक के राज्यपाल वाला से विधायकों की यह एक औपचारिक मुलाकात थी क्योंकि वह गुजरात से ही हैं और वहां विधानसभा अध्यक्ष तथा वित्त मंत्री रह चुके हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता और गुजरात से विधायक शक्तिसिंह गोहिल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कर्नाटक के राज्यपाल माननीय वजुभाई वाला ने हम सभी 44 विधायकों से एक-एक कर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। यह मुलाकात लोकतंत्र का संवाद थी।
राजभवन से विधायकों को विधान सौंध यानी राज्य सचिवालय ले जाया गया जहां उन्होंने कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की। राज्यसभा चुनाव 8 अगस्त को होगा। गुजरात से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल राज्यसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
ये सभी विधायक डीके शिवकुमार के रिसॉर्ट में ही रह रहे हैं जिनके ठिकानों पर हाल ही में आयकर विभाग के छापे पड़े हैं। लगातार तीन दिन तक आयकर विभाग की नजरबंदी में रहते हुए शिवकुमार इन विधायकों से मिलने पहली बार बाहर आए।