फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल की सेवा के बाद अंतिम सफर पर निकला आईएनएस विराट

Sun, 24 Jul 2016 04:48 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
ins virat
विज्ञापन
करीब छह दशक तक सेवा देने के बाद भारत का तेजस्वी विमान वाहक पोत आईएनएस विराट रिटायर होने जा रहा है। विमान वाहक पोत विराट अपने अंतिम सफर के लिए मुंबई से कोच्चि की यात्रा पर निकल गया है।
विज्ञापन


यह 23 जुलाई को मुंबई से रवाना होकर 27 जुलाई को सदर्न नेवल कमांड पहुंचेगा जहां इससे इंजन, रडार, तोप जैसे सभी उपकरण हटा दिए जाएंगे। इसके बाद इसे खींचकर वापस मुंबई लाया जाएगा जहां इसे सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा। 

विमान के रवाना होने से पहले वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वेस्टर्न नेवल कमांड और कमांड के अन्य अधिकारियों ने शिप का दौरा किया और चालक दल के सदस्यों से मुलाकात की।
विज्ञापन


आईएनएस विराट को 12 मई 1987 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। भारत लाए जाने से पूर्व इसने 30 साल ब्रिटिश नौसेना में अपनी सेवाएं दी थीं। इस विमान वाहक पोत के डेक से विभिन्न विमानों ने 22034 घंटे से अधिक की उड़ान भरी। इसने समुद्र में करीब 2250 दिन बिताए और पांच लाख से अधिक नॉटिकल मील की दूरी तय की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें