फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचाही युवती से नहीं हो पाई शादी तो ट्रेन के आगे लेट गया युवक

Sun, 24 Jul 2016 04:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्टेशन पर बैठा युवक अचानक चलने को तैयार ट्रेन के आगे जाकर ट्रैक पर लेट गया। चालक ने इंजन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद वेंडर्स और यात्रियों ने युवक को ट्रैक से हटाया। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन रुकी हुई थी। जैसे ही वह चलने को तैयार हुई और थोड़ी सरकी ही थी कि तभी अचानक स्टेशन पर बैठा एक युवक तेजी से ट्रैक पर कूदकर पटरियों के बीच लेट गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इसके बाद चालक, वेंडर्स और यात्रियों ने युवक को रेल ट्रैक से बमुश्किल हटाया। युवक को डिप्टी एसएस के केबिन में लाया गया। यहां युवक ने बताया कि वह फरीदाबाद का रहने वाला है।

उसके परिवारीजनों ने उसकी शादी तय कर दी है। वह अपनी मनपसंद की युवती से शादी करना चाहता था। हालांकि उस युवती का भी विवाह हो चुका है लेकिन वह किसी और से शादी नहीं करना चाहता है। मना करने के बाद भी परिवारीजन जबरन उसका विवाह करना चाहते हैं। इससे परेशान होकर वह आत्महत्या करने के उद्देश्य से ट्रैक पर लेट गया था। इसके बाद युवक वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें